रायपुर

डीडी नगर उद्यानों के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 20 लाख
10-Feb-2026 8:01 PM
डीडी नगर उद्यानों के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे 20 लाख

रायपुर, 10 फरवरी। डीडी नगर क्षेत्र के उद्यानों में सौदयीकरण करने निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, पश्चिम विधायक राजेश ने सेक्टर 2 स्थित 2 उद्यानों के सौंदर्याकरण कार्य का भूमिपूजन किया। 20 लाख की लागत से उद्यानों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में जगह मोमोस की दुकान खोले जाने के बाद स्थान से खाद्य पदार्थो की दुकाने हटाकर वहां नालंदा परिसर पार्ट 2 का कार्य प्रारंभ करने पर पार्षदों अधिकारियों, कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति  सूर्यकांत राठौड़, एमआईसी सदस्यगण, जोन अध्यक्ष, पार्षद, अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक संगठन, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर, पत्रकार, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।


अन्य पोस्ट