रायपुर

गंडासा लेकर आतंक फैलाने वाला युवक गिरफ्तार
10-Feb-2026 8:00 PM
गंडासा लेकर आतंक फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 फरवरी। राजधानी के आज़ाद चौक इलाके में अंतर्गत रामकुंड स्थित आमातालाब बगीचा पारा में  गंडासा लेकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट ज़ोन)  संदीप पटेल ने  अधिकारियों एवं थाना प्रभारी आज़ाद चौक को तत्काल आरोपी की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। आज़ाद चौक पुलिस ने  पतासाजी करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान भावेश जंघेल के रूप में की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्टील का एक बड़ा गंडासा जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध थाना आज़ाद चौक में अपराध क्रमांक 34/26, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी भावेश जंघेल उर्फ राहुल, पिता स्व. विनोद जंघेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी रामकुंड बगीचा पारा, थाना आज़ाद चौक, जिला रायपुर बताया गया है।


अन्य पोस्ट