रायपुर
धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 फरवरी। प्रदेश में धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने सीएम हाऊस के घेराव के लिए निकले, लेकिन उन्हें आकाशवाणी चौक के निकट रोक दिया गया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई।
आम आदमी पार्टी धान खरीदी की तिथि 28 तारीख तक बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर आज सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेठी, अभिषेक मिश्रा, कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय झा, व प्रवक्ता सूरज उपाध्याय की अगुवाई में दोपहर 2 बजे सीएम हाऊस घेरने के लिए निकले। कार्यकर्ताओं को आकाशवाणी काली मंदिर के समीप बैरीकेड्स लगाकर रोक दिया गया। इस दौरान झूमाझटकी हुई।
इस दौरान वदूद आलम, अजीम खान, नंदन कुमार सिंह, पी एस पन्नू, परमानंद जांगड़े, मुन्ना बिसेन, मिहिर कुर्मी, नवनीत नंदे, इमरान खान, एम एम हैदरी, समीर खान, संतोष कुशवाहा नरेन्द्र ठाकुर, कलावती मार्को, शिव शर्मा, आदि कार्यकर्ता थे।


