रायपुर

नशीली टेबलेट बेचते युवक को रंगेहाथ पकड़ा
09-Feb-2026 7:35 PM
नशीली टेबलेट बेचते युवक को रंगेहाथ पकड़ा

रायपुर, 9 फरवरी। राजधानी के खम्हारडीह पुलिस ने नशीली टेबलेट के बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवा निट्राजेपम की 38 टेबलेट तथा बिक्री रकम बरामद किया है। खमतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चण्डी नगर रोड के पास खाली मैदान में एक युवक नीला बंगाली कुर्ता पहनकर अवैध रूप से नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गौरव राघवानी निवासी न्यू वी.आई.पी. स्टेट कॉलोनी खम्हारडीह का होना बताया। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की जेब से चार पत्तों में कुल 38 नग नशीली टेबलेट निट्राजेपम बरामद की गई। आरोपी के पास से नशीली टेबलेट बेचने से प्राप्त 200 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जिसका कुल वजन 19 ग्राम पाया गया।


अन्य पोस्ट