रायपुर

10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान
09-Feb-2026 7:30 PM
10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 फरवरी। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान की शुरूआत 10 से 25 फरवरी को किया जा रहा है।  जिसके तहत दवाओं का सेवन कराया जाएगा।

इस दौरान आरंग, अभनपुर, तिल्दा एवं धरसीवां विकासखण्डों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के रामनगर, गोगांव, हीरापुर, भनपुरी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं बिरगांव शहरी क्षेत्र में यह अभियान चलाया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने 2025 में यह अभियान 27 फरवरी से 19 मार्च तक सफलतापूर्वक संचालित किया गया था। वर्ष 2026 में अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिले में 16 लाख 17 हजार 524 दवा सेवन योग्य जनसंख्या को लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 6,798 दवा खिलाने वाले दल गठित किए गए हैं, जिन्हें 3,399 टीमों में तैनात किया जाएगा। रायपुर शहर में 4 लाख 24 हजार 341 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1,551 दवा खिलाने वाले दल एवं 776 टीमें कार्यरत रहेंगी।

अभियान के दौरान दवा के किसी भी संभावित विपरीत प्रभाव से निपटने के लिए जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर दल गठित किया गया हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार दवा का चयन उम्र एवं ऊँचाई के आधार पर किया जाएगा। दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर बीमारी से पीडि़त व्यक्तियों को दवा नहीं दी जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत 1 से 12 वर्ष तक के बच्चों को केवल एल्बेंडाजोल की आधी गोली दी जाएगी।


अन्य पोस्ट