रायपुर

विधायक निधि के विकास कार्यों के पूरा न होने से सोनी खफा, कमिश्नर को लिखा
09-Feb-2026 7:08 PM
 विधायक निधि के विकास कार्यों के पूरा न होने से सोनी खफा, कमिश्नर को लिखा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 फरवरी। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने जोन 5 कार्यालय में बैठक लेकर विधायक निधि के लंबित विकास कार्यों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दो वर्षों से लंबित कार्यों को तत्काल प्रारंभ कर मार्च में पूर्ण कर लोकार्पण करने के निर्देश दिए।

सुनील सोनी ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में विधायक निधि का एक भी विकास कार्य लेप्स नहीं होना चाहिए। उन्होंने जोन अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों को तत्काल स्पाट पर प्रारंभ करवाएं और सतत मॉनिटरिंग करें।

सुनील सोनी ने रायपुर नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर जोन 5 जोन कमिश्नर को लंबित विकास कार्यों को तत्काल प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल टंकियों में जल का पूर्ण भराव सुनिश्चित करने और नागरिकों को पर्याप्त पेयजल प्रेशर के साथ दिलवाने की व्यवस्था देने के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट