रायपुर
रायपुर, 9 फरवरी। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा किसानों के धान खरीदी न होने, टोकन न मिलने करोड़ों के धान को चूहा घोटाला करने, धान में पानी डालने, जैसे अनेक समस्याओं से ग्रसित प्रदेश के अन्नदाताओं के हित में 28 फरवरी तक धान खरीदी तिथि बढ़ाने एवं एक-एक दाना धान खरीदने की मांग के लिए कल 10 फरवरी को मुख्यमंत्री निवास का घेराव आम आदमी पार्टी द्वारा किया जाएगा। आप पार्टी के महासचिव एवं प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय एवं कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने बताया है कि प्रदेश में किसानों के समस्याओं तथा किसानों द्वारा प्रताडऩा के बाद आत्महत्या करने से किसान परेशान है। किसानों के उत्पादन के लिए अमेरिका से डील करने से भी देश के किसानों का अहित होगा। ऐसी स्थिति में लगातार आम आदमी पार्टी ने राज्य शासन का ध्यान आकर्षित कर धान खरीदी व्यवस्था सुधारने की मांग की थी तथा 10 फरवरी तक धान खरीदी की तिथि 28 फरवरी ना बढ़ाए जाने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। इसी कड़ी में कल 10 फरवरी को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नलघर चौक फायर ब्रिगेड चौक में एकत्र होकर नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए ओ सीएम चौक, काली मंदिर होते हुए मुख्यमंत्री निवास की ओर कुच करेंगे। मुख्यमंत्री निवास घेराव का नेतृत्व प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, देवलाल नरेटी, अभिषेक मिश्रा, वदूद आलम, अजीम खान, नंदन कुमार सिंह, पी एस पन्नू, परमानंद जांगड़े, मुन्ना बिसेन, मिहिर कुर्मी, नवनीत नंदे, इमरान खान, एम एम हैदरी, समीर खान, संतोष कुशवाहा नरेन्द्र ठाकुर, कलावती मार्को, शिव शर्मा, आदि के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास कुच करेंगे।


