रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,7 फरवरी। राजधानी में और उसके आसपास के थाना इलाकों में बीते दिनों मारपीट की घटनाएं सामने आई है। मामले में पीडि़तों ने थाना में शिकायत की है। इस दौरान डुमरतराई सब्जी मंडी के सामने देवपुरी में सडक़ दुर्घटना के बाद मारपीट, बरात के दौरान दो पक्षों में झूमाझटकी और परिवारिक विवाद को लेकर पड़ोसी के साथ झड़प और पत्थर बाजी हो गई। हमले में कई लोग घायल हुए हैं।
हिमालयन हाइट्स रायपुर में निवासी आर्यन विश्चकर्मा ने टिकरापारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 फरवरी की शाम 6.30 जब वह अपने भाई आदित्य विश्वकर्मा के साथ बाइक में बैठा था। इसी दौरान दूसेरे बाइक सवार अमन यादव एवं उसके साथियों ने तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसके बाइक को ठोकर मार दी।
इसके बाद तीनों आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर अमन और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी दी हाथ मुक्का और हाथ में पहने कड़ा से आर्यन पर हमला का दिया।
घटना में उसे नाक, सिर और चेहरे पर चोट आई है। मारपीट के दौरान गले में पहनी चांदी की चैन गिर गई, जो तलाश के बावजूद नहीं मिली। दुर्घटना से उसके बाइक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
इधर खरोरा के ग्राम गनियारी में बारात के दौरान हुए विवाद में एक ही परिवार के कई लोगों के साथ मारपीट हो गई। गनियारी का निवासी हिमांशु ने बताया कि 5 फरवरी की रात 9.30 बजे ग्राम बोरिया रायपुर से मेदनी वर्मा के पारिवारिक रिश्तेदार टिंकू वर्मा अपने परिवार के साथ बारात लेकर गांव आए थे। स्वागत के बाद बाराती घर की ओर जा रहे थे, इसी दौरान आपसी बहस शुरू हो गई।
बताया गया कि हिमांशु का भतीजा रिकेश वर्मा विवाद देख रहा था, जिसे उसके पिता दानेन्द्र वर्मा घर ले जा रहे थे। इसी बात को लेकर बाराती पक्ष गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर दानेन्द्र वर्मा और हिमांशु के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इसके बाद टिंकू वर्मा एवं उसके परिजनों ने हिमांशु के पिता तोक सिंह और बड़े भाई हेमू वर्मा के साथ भी हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए आदित्य वर्मा एवं लेखराम साहू को पर भी हमला किया गया।
उधर माना इलाके के ग्राम बनरसी में पारिवारिक विवाद के दौरान पड़ोसियों पर मारपीट और पत्थरबाजी करने का आरोप लगा है। बनरसी निवासी सन्नी ने बताया कि जब घर की छत पर पारिवारिक बातों को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी अज्जवल, अमिरन और टार्जन वहां पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
आरोप है कि तीनों ने ईंट-पत्थर फेंककर हमला किया, जिससे सन्नी को चोट आई। इस पत्थरबाजी में पीडि़त परिवार के कई लोगों को चोंटे आई। उधर अज्जवल ने भी मारपीट का आरोप लगया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। पूछताछ कर आरोपी पक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।


