रायपुर

अवैध डीजल बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 240 लीटर डीजल जब्त
07-Feb-2026 7:54 PM
अवैध डीजल बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 240 लीटर डीजल जब्त

रायपुर,7 फरवरी। थाना आरंग पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध डीजल का परिवहन एवं बिक्री कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 240 लीटर डीजल और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक 6 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि रानीसागर-समोदा रोड पर नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से डीजल बेच रहा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी परमानंद रात्रे, निवासी सेरहा पारा भैंसा, थाना खरोरा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास चार जरीकेन में 240 लीटर डीजल बरामद किया गया। जिसकी कीमत 22,320 रुपये बताई गई है। साथ ही डीजल परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी जब्त किया गया है। आरोपी के पास डीजल रखने व बेचने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 287 बीएनएस एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।


अन्य पोस्ट