रायपुर
रायपुर, 7 फरवरी। राष्ट्रीय विद्यालय ने आज अपनी स्थापना के 107 वां समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि सत्यनारायण शर्मा , थे। इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राम अवतार तिवारी, रवि भोई, प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे। विद्यालय समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी, उपाध्यक्ष मदनलाल तालेड़ा, सचिव नरेशचंद्र गुप्ता , कोषाध्यक्ष राजकिशोर नत्थानी एवं वरिष्ठ सदस्य गोकुलदास डागा, सदस्य आर.के.गुप्ता, विजय दानी संस्था सदस्यों में विजय दानी एवं डागा कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ़ श्रीमती संगीता घई एवं समस्त प्राध्यापक के अलावा प्राचार्य यू.एस.व्यास एवं समस्त शिक्षक तथा बाल आश्रम के अधीक्षक अनिल चंद्राकर एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। शर्मा ने कहा कि विद्यालय की स्थापना एक ऐसे समय में की गई थी जब देश में स्वतंत्रता आंदोलन चल रहा था, ऐसे में आजादी के दीवानों के बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था के लिए इस विद्यालय की स्थापना हुई जिसमें अमूल्य योगदान स्व. नेमीचंद श्रीश्रीमाल, स्व. गोविन्दलाल वोरा जैसे महान समाजसेवियों का भी रहा है। इसके अलावा समिति के सदस्यों में सचिव नरेशचंद्र गुप्ता, गोकुलदास डागा ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय विद्यालय के संक्षिप्त इतिहास और संघर्ष को बताया।


