रायपुर
बैरनबाजार में आदतन बदमाश ने काटा कान, गले पर भी हमला
07-Feb-2026 7:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 फरवरी। शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थम नहीं ले रही है। शुक्रवार को दिन दहाड़े बैरनबाजार में चाकू से हमला किया गया। आदतन अपराधी हरा सोनू ने बैरनबाजार में सरेराह इनायत खान को चाकू मार कर घायल कर दिया । आरोप हरा सोनू ने चाकू से युवक का कान काट दिया साथ ही गले में वार किया। घायल युवक ने भागकर मुश्किल से अपनी जान बचाई।
चाकू मारने के बाद आरोपी हरा सोनू मौक से भाग निकला। पुलिस सूत्रों के अनुसार हरा सोनू इलाके में नशे का कारोबार करता है। आए दिन उसका विवाद गांजा तस्कर मुकेश बनिया और रवि साहू के लोगों से होता है।
स्थानीय युवकों पर भी वह दबंगई दिखता है। इसी कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनती हऐ। बता दें की आरोपी हरा सोनु पर लगभग एक दर्जन अपराध दर्ज है। कोतवाली पुलिस आरोपी की पता तलाश कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


