रायपुर
पुलिस ने की कॉम्बिंग गश्त
07-Feb-2026 7:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 फरवरी। पुलिस ने कल रात रायपुर नार्थ, वेस्ट इलाके में सघन चेकिंग, निगरानी के साथ कॉम्बिंग गश्त किया। इस दौरान थाना गुढिय़ारी रामनगर एवं थाना आज़ाद चौक, कबीरनगर में निगरानी बदमाश एवं अड्डेबाजों की विशेष चेकिंग की गई। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की सघन जांच की। पुलिस अधिकारी कर्मियों ने आमजन से संवाद कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


