रायपुर
रायपुर, 5 फरवरी। दो घटनाओं में बिजली टावर साइट से लाखों के तार और ट्रांसफार्मर से हजारों का आयल चोरी कर लिया गया।
मिली जानकारी अनुसार पुराने विधानसभा थाने के परसुलीडीह स्थित रामकुटीर जंगल में 220 केवीए का टावर स्थापित किया जा रहा है। यह कार्य लक्ष्मी सिद्धार्थ ट्रांसमिशन कंपनी कर रही है। साइट पर बड़े पैमाने पर एल्यूमीनियम तार और कंडक्टर स्टोर कर रखा है। 27 जनवरी को अज्ञात लोगों ने तार और कंडक्टर चोरी कर लिया। स्टाक वेरिफिकेशन के बाद कंपनी के कर्मी रमेश रेड्डी ने कल विधानसभा थाने में धारा 303-2 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार चोरों ने 3.20 लाख रुपए के तार कंडक्टर चोरी किया है।
उधर 31 जनवरी को नेवरा के ग्राम सांकरा में स्थापित 16 केवीए ट्रांसफार्मर से आयल और केबल वायर चोरी कर लिया गया। इसकी कीमत 77972 रूपए है। धरसीवां सब स्टेशन के कर्मी भरत कुमार ने नेवरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।


