रायपुर
देवेश मिश्रा भारतीय गण वार्ता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
05-Feb-2026 8:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 फरवरी। भगवा पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रथम अध्यक्ष के रूप में देवेश मिश्रा पद भार ग्रहण कर लिया। भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला ने भोपाल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्हें छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष नियुक्त किया था। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेश्च मिश्रा ने कहा कि भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा) का मुख्य उद्देश्य पूरे छत्तीसगढ़ में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर सभी सनातनी भाई बहनों को एकत्रित करना, सनातनी सरकार बनाना, आपसी भाईचारा, सद्भाव बनाकर जाति वर्ग से परे सर्वत्र शांति और सनातनियों को सुरक्षा व विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाना, धर्मान्तरण, लव जिहाद रोकना, गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करना, अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


