रायपुर

5 बड़े टैक्स बकायेदारों के परिसर सील
05-Feb-2026 7:52 PM
5 बड़े टैक्स बकायेदारों के परिसर सील

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 फरवरी। जोन 10 के राजस्व अमले ने वार्ड क 53 और 52 में 5 बड़े बकायेदारो के संबंधित व्यावसायिक परिसरो को सील किया। अ 2 अन्य बडे बकायेदारो ने बकाया राशि अदा करने एक दिन का समय मांगा।

172034 रू. के बड़े बकायेदार प्रितम सिंग सुरेश कुमार रेखचंद बी-1186 अनाज मंडी और 140556 रू. के बड़े बकायेदार हरीश माखीजा सी-88 अनाज मंडी ने बकाया अदा करने 1 दिन का समय मांगा है।  वहीं वार्ड 53 क्षेत्र के 140372 रू के बड़े बकायेदार विमल एजेंसी सी-66 अनाज मंडी, 93353 रू. के बड़े बकायेदार विजय कुकरेजा सी-89 अनाज मंडी, वार्ड  52  के 559129 रु के बड़े बकायेदार आदित्य शर्मा, 278591 रु. के बड़े बकायेदार एसएस यादव और 836314 रू के बड़े बकायेदार छ.ग. पेपर वर्कस देवपुरी से संबंधित व्यवसायिक परिसर को  सील किया गया।


अन्य पोस्ट