रायपुर
मसीही मदकुद्वीप मेला प्रारंभ
02-Feb-2026 6:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 फरवरी। मसीही मदकुद्वीप मेला सोमवार से प्रारंभ हो गया । यह मेला 8 फऱवरी रविवार तक चलेगा । मेले में प्रसिद्ध उपदेशकों सरमन देंगे। मेले में गीत संगीत, वाद विवाद प्रतियोगिता और कवि सम्मेलन का भी आयोजन होगा । मेले का प्रतिदिन का मिनट टू मिनट कार्यक्रम मेला कमेटी ने जारी कर दिया है । रोज प्रात: प्रभात फेरी भी निकलेगी । 117 साल से हो रहे इस मेले को सफल बनाने कमेटियों का गठन कर दायित्व सौंपा गया है । रविवार को समापन के पूर्व प्रभु भोज का आत्मिक संस्कार होगा । मेले में भक्तजनों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने कमेटी जुटी है । प्रथम तीन दिवस पास्टरों की रिट्रीट होगी । मेले में जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


