रायपुर
किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक कल रायपुर में
02-Feb-2026 6:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की एक महत्वपूर्ण परिचयात्मक बैठक 3 फरवरी को प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में रखी गई है। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न प्रकल्पों (नव सृजन) के संयोजक एवं सह-संयोजक तथा प्रदेश भर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सम्मिलित होंगे। बैठक के दौरान आने वाले समय में किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी माह में अंचल स्तर पर आयोजित किए जाने वाले किसान सम्मेलनों की रणनीति एवं कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। यह बैठक अजय जामवाल (क्षेत्रीय संगठन महामंत्री) एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के आतिथ्य में संपन्न होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


