रायपुर

भरत देवांगन रायपुर इंटक के अध्यक्ष
30-Jan-2026 7:12 PM
 भरत देवांगन रायपुर इंटक के अध्यक्ष

अभनपुर, 30 जनवरी। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के राष्ट्रीय सचिव रजनीश सेठ की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष टिकेंद्र ठाकुर के निर्णय से भरत देवांगन, अभनपुर को रायपुर जिला राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति की जानकारी मिलने के बाद फतीश साहू, टिकेंद्र बघेल, जयवर्धन बघेल, राकेश बघेल, पन्ना नवरंगे सहित कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भरत देवांगन को बधाई दी है।


अन्य पोस्ट