रायपुर

सम्पत्ति विवाद में बेटे ने पिता पर उठाया हाथ, राजेंद्र नगर- खरोरा में भी मारपीट
24-Jan-2026 7:31 PM
सम्पत्ति विवाद में बेटे ने पिता पर उठाया हाथ, राजेंद्र नगर- खरोरा में भी मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 जनवरी। राजधानी और उसके आसपास के इलाके में मारपीट की तीन घटनाएं सामने आई है। इनमें टिकरापारा, राजेंद्र नगर और खरोरा थाना में प्रकरण दर्ज हुए। पहली घटना टिकरापारा की है। जहां पर सम्पत्ती में हिस्सा की मांग को लेकर बुजुर्ग पिता से उसके ही बेटे ने 10 लाख की मांग कर गाली गलौज और मारपीट कर धमकी दी।

इसकी शिकायत पुष्पमणी मिश्रा ने टिकरापारा थाना में दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि देवपुरी में परिवार के साथ रहते हैं। पीएचई विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी है। शुक्रवार की शाम 4.30 बजे उसका छोटा लडक़ा पराग मणि घर पर आया था। और प्रापर्टी में हिस्सादारी मांगने लगा। इसके लिए उसने 10 लाख रूपए की मांग की जिसे मना करने पर पराग ने अपने बुजुर्ग पिता के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। हमले में बुजुर्ग को चोट आई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है।

 दूसरी घटना खरोरा की है।  जहां भण्डारपुरी निवासी अर्जुन  मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि 22 जनवरी को राजेन्द्र बघेल के ब्यारा ग्राम भण्डारपुरी में समाजिक मीटिंग रखा गया था। जिसमे बसंत बघेल, विकाश राज परमार एवं मेहर सामाज के अन्य लोग भी थे। रात 10.15 बजे गांव का ओमप्रकाश बघेल घर के पास आया उसके लडक़े को घर में चिकन बनाने के लिए बोलने लगा। जिसे भोला बघेल के मना करने पर ओमप्रकाश उसके लडक़े के साथ विवाद करने लगा। बीच बचाव करने पर अर्जुन पर डण्डा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया।

इसी तरह राजेंद्रनगर अमलीडीह चौक के पास कबाड़ बिनने वाले युवक पर रात कुछ अज्ञात लडक़ों ने हमला कर दिया।

कारण तेलसी ने इसकी रिपोर्ट पुलिस को दी। बताया कि कल रात वह अपने घर पर था। इसी दौरान रात 11 बजे के आसपास एक गाड़ी तेज रफ्तार में आकर उसके घर के पास रूकी और उसमें बैठे तीन चार लडक़े गाली गलौज करने लगे। इसे सून करण घर से बाहर निकला और गाली गलौज से मना किया। इसकी बात को लेकर लडक़ों ने उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर दी। गाड़ी में रखा राड निकालकर करण को धमकाने लगे।  बीच बचाव करने आये लोगों पर भी वार कर दिया। हमले में दो लोग घायल हो गए। करण ने गाड़ी नम्बर सीजी 04 क्यूडी 9998 के चालक के रूप में हमलावरों की पहचान की है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट