रायपुर
कंटेनर ने डंपर को ठोका
22-Jan-2026 8:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 जनवरी। शहर के रिंग रोड नंबर-01 पर बीती देर रात मैग्नेटो मॉल के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरों की थी कि दोनों भारी वाहन सडक़ के बीचों-बीच पलटते हुए खड़े हो गए, जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा देर रात उस समय हुआ, जब डंपर रिंग रोड से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने अचानक संतुलन खो दिया और सीधे डंपर में जा भिड़ा। टक्कर के बाद कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कंटेनर चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। तेलीबांधा पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए भेजा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


