रायपुर

जनजातीय चित्रकला स्पर्धा 20-21 फरवरी को
19-Jan-2026 6:57 PM
जनजातीय चित्रकला स्पर्धा 20-21 फरवरी को

रायपुर, 19 जनवरी। जनजातीय संस्कृति और जीवन शैली पर युवाओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता 20 और 21 फरवरी को नवा रायपुर स्थित आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित की जा रही है। इच्छुक प्रतिभागी 31 जनवरी तक पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए अजजा विभाग की सहायक संचालक श्रीमती रमा उइके, मो. 93016-55487 और सुश्री पार्वती जगत, सहायक संचालक मो, 7805982502 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रतियोगिता  नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक संग्रहालय में प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रथम क्रम में पंजीकृत 150 चयनित प्रतिभागी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 18-30 वर्ष एवं 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में भाग लेना पूर्णत: नि:शुल्क है।

 प्रतिभागियों के लिए भोजन, आवास एवं यात्रा भत्ता की व्यवस्था विभाग द्वारा की जाएगी। प्रतियोगिता का परिणाम एवं पुरस्कार वितरण 21 फरवरी  को किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 20,000, द्वितीय पुरस्कार  15 हजार रूपए और तृतीय पुरस्कार में 10 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा संत्वाना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।साथ ही दोनों आयु वर्ग में आयोजित 10-10 प्रतिभागियों को 2 हजार रूपए की मान से संत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।


अन्य पोस्ट