रायपुर

गोकर्ण कथा से श्रीमद् भागवत प्रारंभ
19-Jan-2026 6:48 PM
गोकर्ण कथा से श्रीमद् भागवत प्रारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जनवरी। पुरानी बस्ती महामाया देवी मंदिर में सार्वजनिक न्यास समिति के तत्वाधान में गुप्त नवरात्रि में 26 जनवरी तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह महोत्सव का आयोजन किया गया है।  प्रवचन कर्ता भागवताचार्य राष्ट्रीय संत, ख्याति नाम पं मारुतिनंदनाचार्य वागीश  महाराज

की अगुवाई में सोमवार प्रात: 10 बजे हजारों की संख्या में शोभायात्रा कलश यात्रा में नर नारी शामिल हुए। यात्रा का नेतृत्व न्यास समिति के अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी, वरिष्ठ सदस्य समन्वयक चन्द्र शेखर दुबे, सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक, मंदिर व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा, कोषाध्यक्ष सत्य नारायण अग्रवाल, कृपाराम यदु, विजय शंकर अग्रवाल, उपेन्द्र शुक्ला, महेन्द्र पाण्डेय, कुंज लाल यदु, शिबू शुक्ला, सूरज कुमार फूटान, सहित क्रांति अग्रवाल, भावेश शुक्ला, शिशिर पाण्डे, आशीष दीवान, मदन यादव, बलदाऊ मिश्रा, दिलीप अग्रवाल, अरूण ताम्रकार, संतोष तिवारी, जयंत शुक्ला, अमर ठाकुर, ललित शुक्ला,जगदीश देवांगन, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, मुकेश दुबे, विनोद यदु, देवेन्द्र शर्मा, आदि शामिल थे।

 मंदिर परिसर में पं श्रीकांत पाण्डे, मनोज शुक्ला, जगमोहन तिवारी,परिवार सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने आरती पूजन कर महराज श्री का पुष्पहार, हार चुनरी से महराज श्री का सम्मान किया।  पीठ पूजन के बाद दोपहर 2 बजे से संध्या 6 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का अमृत पान वागीश जी महाराज द्वारा कराया जाएगा। गोकर्ण की कथा व पीठ पूजन से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुआ। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से संध्या 6 बजे तक कथा का रसपान श्रद्धालुओं को महाराज श्री कराएंगे।


अन्य पोस्ट