रायपुर
कर्मचारी संघ के अधिवेशन में नेताओं का किया सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 जनवरी। राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने की घोषणा की। अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों को केंद्र के समान सुविधाएँ प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में शासन के विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन में राज्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और भविष्य में भी राष्ट्र एवं प्रदेश के हित में समर्पण भाव से सहयोग करते रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष गौरव सोनी एवं महामंत्री श्री आर. के. श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण तिवारी ने की। अधिवेशन का संचालन प्रदेश महामंत्री ए. के. चेलक ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रदेश संगठन मंत्री बोधीराम निषाद ने किया।
अधिवेशन के दौरान राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव को सेवानिवृत्ति के उपरांत संगठन के प्रति उनकी आजीवन निष्ठा, नेतृत्व क्षमता, निष्कलंक छवि एवं समर्पण भावना के लिए मुख्यमंत्री साय नेे लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। नामदेव का कर्मचारियों एवं पेंशनरों के बीच जीवन सेवा, संघर्ष एवं सामाजिक दायित्व का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए विशेष रूप से उल्लेख किया गया।
इसके अतिरिक्त संगठन में उल्लेखनीय योगदान के लिए टी. आर. देवांगन, पूरन सिंह पटेल, ए. के. कनेरिया, टी. पी. सिंह, हरिसिंह राणा, रीखीराम साहू, नागेन्द्र सिंह एवं बी. एस. दसमेर को भी स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया


