रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने 27 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल एक दिन की होगी, लेकिन छुट्टियों के कारण लगातार चार दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं।
दरअसल, 24 जनवरी को चौथा शनिवार, 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण पहले से ही बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद 27 जनवरी को हड़ताल होने की स्थिति में लगातार चौथे दिन भी बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में 24 से 27 जनवरी तक बैंकिंग कामकाज पूरी तरह ठप रहने वाला है।
यूएफबीयू ने यह हड़ताल बैंकों में 5 डे वर्किंग लागू करने की मांग को लेकर बुलाई है। वर्तमान व्यवस्था के तहत बैंक कर्मचारियों को रविवार और हर महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को छुट्टी मिलती है। मार्च 2024 में हुए वेतन संशोधन समझौते के दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूएफबीयू के बीच बाकी दो शनिवारों को भी अवकाश देने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है।
यूएफबीयू का कहना है कि सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने पर सहमति होने के कारण कुल कार्य समय में कोई कमी नहीं आएगी। इसके बावजूद सरकार और बैंक प्रबंधन इस मांग पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
बैंक यूनियनों का तर्क है कि केंद्र और राज्य सरकारों के क?ई दफ्तर,आरबीआई, एलआईसी, जीआईसी, विदेशी मुद्रा बाजार, करेंसी मार्केट और स्टॉक एक्सचेंज पहले से ही सप्ताह में पांच दिन काम करते हैं। ऐसे में बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू न करने का कोई ठोस कारण नहीं है।
यूएफबीयू देश के 9 प्रमुख बैंक यूनियनों का संयुक्त मंच है, जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और कुछ पुराने निजी बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है। यूनियन ने 27 जनवरी 2026 को सभी बैंकों में अखिल भारतीय हड़ताल का औपचारिक निर्णय लिया है।
यूनियन ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। प्त5ष्ठड्ड4क्चड्डठ्ठद्मद्बठ्ठद्दहृश2 अभियान को अब तक करीब 18.80 लाख इंप्रेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर लगभग 2.85 लाख पोस्ट मिल चुके हैं।