रायपुर

केवीके भर्ती विज्ञापन रद्द करने की मांग
05-Jan-2026 8:12 PM
केवीके भर्ती विज्ञापन रद्द करने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 जनवरी। छत्तीसगढ़ कृषि विज्ञान केन्द्र सर्व कर्मचारी कल्याण संघ ने 27 दिसंबर को जारी भर्ती विज्ञापन को निरस्त करने की मांग की है। इस संबंध में संघ ने कुलपति, कुलाधिपति, सरकार और मीडिया को पत्र लिखकर भर्ती को आईसीएआर के साथ हुए एमओयू  के खिलाफ कहा है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह,प्रदेश महासचिव डा पुर्णेंद्र देव वर्मा सचिव डॉ. सौगात माममल, डॉ. सुरेश कुमार मरकाम, डॉ. के. के. लोधी ने बताया कि उक्त भर्ती प्रक्रिया के कुछ प्रावधान विश्वविद्यालय एवं आई.सी.ए.आर.  नई दिल्ली के बीच हुए एमओयू के  साथ आई.सी.ए. आर. द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के संदर्भ में और अधिक स्पष्टता एवं परीक्षण अपेक्षित प्रतीत होते हैं। इस एमओयू के अनुसार कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यरत विषय वस्तु विशेषज्ञ, कार्यक्रम सहायक एवं प्रक्षेत्र प्रबंधक के वेतन एवं सेवा लाभों का वहन स्पष्ट रूप से निर्धारित है, जिसमें बेसिक वेतन महंगाई भत्ता  एवं आवास भत्ता  का भुगतान आई सी.ए. आर. द्वारा तथा पेंशन एन.पी. एस. नियोला अशवान, विकित्सा भत्ता एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभ विश्वविद्यालय द्वारा वहन किए जाने का प्रावधान है। साथ ही, आई.सी.ए. आर. के 26 मई 97 के अनुसार संबंधित व्यय का 75 प्रतिशत भार आई. सी.ए. आर. एवं 25 प्रतिशत भार विश्वविद्यालय द्वारा वहन किए वाने की व्यवस्था उल्लेखित है।

संघ का मानना है कि वर्तमान भर्ती प्रक्रिया के क्रियान्वयन से पूर्व उपर्युक्त वित्तीय दायित्वों, सेवा शठौँ, वैधानिक अनुमोदनों तथा प्रक्रियागत पहलुओं पर समुचित विचार एवं स्पष्ट निर्णय अत्यंत आवश्यक है। संघ को यह आशंका है कि यदि इन विषयों का समाधान पूर्व में नहीं किया गया, तो भविष्य में नव नियुक्त कार्मिकों के साथ साथ वर्षों से कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवा संरचना, अधिकारों एवं संस्थागत संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

 संघ द्वारा इस विषय पर तथ्यात्मक स्थिति से अवगत कराने एवं समय रहते उचित निर्णय सुनिश्चित करने  राज्य एवं विश्वविद्यालय स्तर के विभिन्न सक्षम प्राधिकारियों को औपचारिक रूप से पत्र प्रेषित किए गए हैं।


अन्य पोस्ट