रायपुर

अकाल मृत्यु से बचाने के लिए भागवत कथा का श्रवण अवश्य करें-झम्मन शास्त्री
05-Jan-2026 7:15 PM
 अकाल मृत्यु से बचाने के लिए भागवत  कथा का श्रवण अवश्य करें-झम्मन शास्त्री

रायपुर, 5 जनवरी। हीरापुर ( तेन्दूआ)  में भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ  आयोजित है । कथाकार आचार्य झम्मन शास्त्री  ने बताया कि ज्ञान यज्ञ का उद्देश्य केवल यश पाने के लिए किसी इच्छा के अधीन किया गया धर्म नहीं बल्कि कथा के माध्यम से अंत:करण को शुद्ध किया जाता है भगवान को पाने की इच्छा हो तो परीक्षित और सुखदेव का संवाद ही सुन ले तो जीवन धन्य हो जाएगा अकाल मृत्यु से बचाने के लिए भागवत कथा का श्रवण अवश्य करें। श्रीमद् भागवत कथा के द्वारा महाराज श्री ने कहा कि प्रभु के लीला के बगैर ना कोई जन्म ले सकता है ना किसी की मृत्यु हो सकती है सभी कालचक्र में ईश्वर की सहमति विद्यमान रहती है आकृतार्थ  जीवात्मा को पुनर्जन्म लेना पड़ता है इसलिए 24 घंटे में कम से कम सवा घंटा प्रभु की स्तुति भजन कीर्तन के माध्यम से करना चाहिए ।जीवन का उद्देश्य ईश्वर को पन है न कि केवल धन वैभव और जीवकोपार्जन में लगे रहना ।  महाराज श्री ने कहा कि पार्टी और सरकार परोपकार के लिए है न की स्वहित के लिए । देश में लोग गौ माता के चारागाह पर भी कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं माता को संरक्षित करने के लिए कोई तैयारी किसी सरकार की नहीं दिखती, तो शुद्ध दूध घी दही और मक्खन कहां से मिलेगा। इससे पहले  विप्र समाज और परिवार की 51 महिलाओं ने शीतला मंदिर से भागवत स्थल तक कलश यात्रा निकाली।


अन्य पोस्ट