रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जनवरी। निगम जोन 8 के राजस्व विभाग टीम ने संत रविदास वार्ड 70 और वीर सावरकर नगर वार्ड 1 अंतर्गत 7 बडे बकायादारो के व्यवसायिक परिसरों में को ताले लगाकर सील किया । इनके मालिक संचालक विगत कई वर्षों से टैक्स जमा नहीं कर रहे थे। इन्हें बकाया जमा करने नगर निगम डिमांड बिल एवं अंतिम नोटिस भी जारी कर चुका था।
जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल ने बताया कि रायपुरा में पुष्प वाटिका मैरिज गार्डन के 45 लाख 99 हजार 952 रूपये के बकायादार सत्येन्द्र बिसेन इंद्रजीत बिसेन, 523112 रू. के बकायेदार प्रीतम सिंग, 223160 रू. के बकायेदार अशोक कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार नवानी, 446911 रू. के बकायेदार हरवंश सिंग, महेन्द्र सिंग, सुरजीत कौर वगैरह, 1817223 रू. के बकायेदार राहुल धारीवाल, रू. 139493 के बकायेदार आदिल खान, 1010705 रू. के बकायेदार देवीलाल शर्मा के संबंधित व्यवसायिक परिसर में तत्काल ताला लगाया गया। इन पर कुल 71 लाख 1056 रू. बकाया शेष है। यह कार्रवाई राजस्व निरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक नन्द कुमार वैष्णव, राम कुमार अवसर, नरेन्द्र ठाकुर ने की।


