रायपुर
रिहा हो रहे बेटे को लेने जेल पहुंचे भूपेश
03-Jan-2026 5:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 जनवरी। शराब घोटाले में 6 माह से जेल में बंद बेटे चैतन्य बघेल को लेने पूर्व सीएम भूपेश बघेल रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे। चैतन्य को शुक्रवार को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। आज दिनभर की कागजी कार्रवाईयों के बाद चैतन्य शाम को रिहा हो गए। इस दौरान जेल परिसर में भूपेश समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा रहा। आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थक जश्न मनाते रहे। इस मौके पर भूपेश ने कहा अपने बर्थडे पर चैतन्य गिरफ्तार किए गए थे, और पोते के जन्मदिवस पर रिहा हो रहे हैं। रिहाई के बाद भूपेश बेटे को लेकर स्वयं कार चलाते हुए भिलाई निवास रवाना हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


