रायपुर
खेत से सबमर्सिबल पंप की चोरी
02-Jan-2026 8:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 जनवरी। आरंग के ग्राम भलेरा में सौर सुजला योजना के तहत किसानों के खेतों में लगाए गए सबमर्सिबल पंप की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने खेत में लगे सौर पैनल को तोडक़र सबमर्सिबल पंप चोरी कर लिया।
कृषक सुपेतराम साहू के नाम पर स्थित कृषि भूमि में क्रेडा विभाग से वर्ष 2022 में सौर सुजला योजना में सौर पैनल एवं सबमर्सिबल पंप लगाया गया था। इसी प्रकार उनके पड़ोसी कृषक केशोराम तारक के खेत में भी वर्ष 2025 में क्रेडा विभाग से सौर पैनल एवं सबमर्सिबल पंप लगाया गया था। 23 दिसंबर 2025 की रात किसी अज्ञात चोर ने दोनों किसानों के खेतों से सौर पैनल प्लेट में तोडफ़ोड़ कर सबमर्सिबल पंप चोरी कर लिए गए। घटना की जानकारी मिलने पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


