रायपुर

मंत्रालय में वाई फाई की समस्या, ई- आफिस में कामकाज में दिक्कत
02-Jan-2026 8:24 PM
मंत्रालय में वाई फाई की समस्या, ई- आफिस में कामकाज में दिक्कत

रायपुर, 2 जनवरी। राज्य के प्रशासनिक मुख्यालय मंत्रालय में वाई फाई की समस्या के चलते ई- आफिस में कामकाज एक बड़ी समस्या हो गई है। प्रशासनिक ब्लॉक के सभी  मंजिल के अनुभाग, कक्ष में  वाई-फाई सुचारू रूप से न चलने की समस्या हो रही है। पल पल में कनेक्ट, डिस्कनेक्ट के  चलते ई- फाइल के अग्रेषण में बाधा आ रही है। इससे परे वरिष्ठ अफसर देरी  होने पर मातहत कर्मचारियों पर आक्रोश जता रहे हैं ? इस समस्या को लेकर मंत्रालय कर्मचारी संघ के  नेताओं ने जीएडी के उप सचिव  से चर्चा की। इस पर उन्होंने तकनीकी सुधार कर शीघ्र ही वाई-फाई सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया है।

वर्तमान में कार्य की सुगमता के लिए यह भी अवगत कराया गया है कि जब तक मुख्य वाई-फाई पूरी तरह सक्रिय नहीं हो जाता, तब तक सभी साथी अपनी शाखा के कंप्यूटर से हॉटस्पॉट चालू कर इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट