रायपुर

कांग्रेस को मजा आता है सनातन धर्म को गाली देने में-सिंह
30-Dec-2025 11:16 PM
कांग्रेस को मजा आता है सनातन धर्म को गाली देने में-सिंह

रायपुर, 30 दिसंबर। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस के मनरेगा, बीजीरामजी विधेयक के विरोध को लेकर कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं रह गया है। इसलिए ऐसे विरोध कर रही है। विधेयक को लेकर अब वह भ्रम फैला रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कथावाचकों पर कांग्रेस के हमले पर कहा कि कांग्रेस, और उसके नेताओं को सनातन धर्म को गाली देने में मजा आता है। जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है। दिग्विजय सिंह के भाजपा प्रवेश की संभावना पर सिंह ने कहा कि भाजपा इतनी बड़ी ताकत है कि किसी को जबरन प्रवेश कराने की जरूरत नहीं।  इससे पहले सिंह ने ठाकरे परिसर में वाजपेयी के जीवन पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,  सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट