रायपुर

रात युवक से छिनतई मोबाइल ले भागे
30-Dec-2025 10:17 PM
रात युवक से छिनतई मोबाइल ले भागे

रायपुर, 30 दिसम्बर। आजाद चौक इदगाहभाठा के पास रविवार रात युवक से छिनतई हो गई। तीन अज्ञात लडक़ों ने चंद्रकांत का रास्ता रोककर उसके जेब से मोबाइल ले फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक ग्राम करंजिया बेमेतरा निवासी चंद्रकांत ने बताया कि वर्तमान में वह रोहिनीपुरम में किराए के मकान में रहता है। और जैन एण्ड लुमकर चार्टड एकाउंटेंट नेशनल कार्पोरेट पार्क अनुपम गार्डन के सामने स्थित कंपनी में काम करता है।  28 दिसम्बर की रात करीब 12 बजे वह ईदगाहभाठा मस्जिद रोड से अपने घर रोहिनीपुरम जा रहा था। इस बीच ईदगाहभाठा के पास मैदान के किनारे तीन लडके आग ताप रहे थे अपने चेहरा मे स्कार्फ बांधे हुए थे, जो उसे देख कर उसका रास्ता रोक लिए और धमका कर जेब में रखे मोबाइल फोन को लूट कर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी चंद्रकांत ने अपने दोस्तों को दी। आसपास पता तलाश किया गया। कोई जानकारी नहीं होने पर उसने आजाद चौक थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 3(5) 304(2) का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट