रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर। यातायात पुलिस ने पिछले 01 साल से ड्रंक एण्ड ड्राइव के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। प्रतिदिन रात्रि 11:00 से आधी रात बाद 02:00 बजे तक शहर के अलग-अलग प्रमुख मार्गो पर चेकिंग पाइंट लगाकर अभियान चलाया गया। ऐसे चालकों के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण न्यायालय में पेश किए गए । इस अभियान के तहत वर्ष 2025 में माह जनवरी से दिसम्बर तक कुल 1523 नशेड़ी वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की जा चुकी है। ऐसे चालकों के वाहन जप्ती और लायसेंस भी निलंबित किए गए हैं।
माहवार जानकारी निम्नानुसार है- जनवरी- 120, फरवरी -196, मार्च -149, अप्रैल -111, मई - 156, जून - 136, जुलाई - 57, अगस्त - 261, सितंबर - 155, अक्टूबर - 40, नवंबर - 89, दिसंबर (28 दिसंबर) तक -52 कुल योग = 1523 वाहन चालक के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार वर्ष 2025 में कुल 680 लोगों के ड्राइविंग लायसेंस निलंबित किए गए हैं।