रायपुर

मोती महल होटल संचालक को मिनी एसटीपी निर्माण करवाने नोटिस
29-Dec-2025 6:42 PM
मोती महल होटल संचालक को मिनी एसटीपी निर्माण करवाने नोटिस

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 29 दिसंबर। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही के निर्देशन में किये गए औचक निरीक्षण के दौरान मोती महल होटल के संचालक पर  10 हजार रूपये का ई जुर्माना किया गया। प्रबंधन को होटल के आउटलेट में मिनी एसटीपी का निर्माण शीघ्र करवाने पुन: नोटिस देकर स्मरण पत्र दिया गया। अन्यथा की स्थिति में  कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी  दी गयी है। शास्त्री बाजार मुख्य मार्ग में कचरा डालने, आउटलेट में गन्दगी और खाद्य सामग्रियों को नाली में फेंकने की जनशिकायत पर यह कार्रवाई की गयी।


अन्य पोस्ट