रायपुर
राशन कार्ड एक्टिव करने 10 दिन का अल्टीमेटम
29-Dec-2025 6:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 29 दिसंबर। कांग्रेस ने शहर में राशनकार्ड निरस्त किए जाने के विरोध में प्रभावितों के साथ कलेक्टोरेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। ये कार्ड कभी केवायसी और कभी साफ्टवेयर में नाम नहीं है कहकर रद्द किए जा रहे हैं।
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय,शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। उनका कहना है कि चुनाव बाद से भाजपा शासन काल में रायपुर शहर में 1 लाख कार्ड रद्द किए गए हैं। कांग्रेस ने 10 दिन के भीतर सभी कार्ड एक्टिवेट करने की मांग की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे