रायपुर
चार और कोचिए पकड़े, 35 हजार की शराब जब्त
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 29 दिसंबर। पिछले सप्ताह फरार हुआ हिस्ट्रीशीटर रवि साहू सहित 4 कोचिए गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इन्हें पकडऩे दो दर्जन पुलिसकर्मियों ने कल रात पैदल पेट्रोलिंग कर अलग - अलग थाना क्षेत्रों में स्थित देवारडेरा, बी.एस.यू.पी.कालोनी सहित बस्तियों में आकस्मिक चेकिंग की थी। चकमा देकर फरार होने वाले इन आरोपियों को पकडऩे पुलिस ने अपना पैटर्न बदला था । इनसे 247 पौवा अंग्रेजी/देशी शराब तथा 24 बॉटल बीयर जब्त किया गया । इसकी कुल कीमत 35,000/- रूपए बताई है।
रवि साहू कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के प्रकरण में भी लगातार फरार चल रहा था, इस प्रकरण में भी आरोपी रवि साहू की गिरफ्तारी की जा रहीं है। उस पर तीन वर्ष पहले माना में लल्ला बंजारे की हत्या का भी आरोप है। गिरफ्तार अन्य: विशाल यादव उर्फ गंगा पिता देवेन्द्र यादव उम्र 25 साल निवासी देवार पारा सुभाष नगर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर। सूरज यादव पिता आनंद यादव उम्र 21 साल निवासी सुभाष नगर देवार पारा वृद्धा आश्रम के पास थाना तेलीबांधा जिला रायपुर। फिरोज खान पिता स्व. रशीद खान उम्र 52 साल निवासी तालाब पार रजबंधा मैदान।