रायपुर

ठाकरे की साय की श्रद्धांजलि
28-Dec-2025 8:07 PM
ठाकरे की साय की श्रद्धांजलि

रायपुर, 28 दिसंबर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज  मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्व  भाजपा अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद  संतोष पाण्डेय, विधायक  प्रबोध मिंज, विधायक  पुरन्दर मिश्रा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहितऔर समाज-सेवा के लिए समर्पित रहा। वे सत्ता-प्राप्ति को उद्देश्य नहीं, बल्कि जनसेवा को राजनीति का परम लक्ष्य मानते थे।मूल्य-आधारित राजनीति, चरित्र, अनुशासन और कर्मठता उनके सार्वजनिक जीवन की पहचान रही। उनके साथ गुजारे दिनों की स्मृतियां प्रेरणा देती है।


अन्य पोस्ट