रायपुर
60.88 लाख टन धान की खरीदी, किसानों को मिले 13 हजार करोड़
28-Dec-2025 8:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 दिसंबर। समर्थन मूल्य पर राज्य में किसानों से धान खरीदी जारी है। 14 नवंबर से शुरू हुए महाअभियान के तहत 26 दिसम्बर तक 60 लाख 87 हजार 547 टन की खरीदी हो चुकी है। यह धान 11लाख 51 हजार 355 पंजीकृत किसानों ने बेचा है। इन किसानों को मार्कफेड द्वारा 13 हजार 615 करोड़ रूपए का भुगतान जारी किया गया है । इस वर्ष 27 लाख 43 हजार 444 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें 32 लाख 64 हजार 598 हेक्टेयर रकबा शामिल है। भुगतान के लिए सरकार ने मार्कफेड को 26,200 करोड़ रूपए की बैंक गांरटी पहले से दे रखी है। बता दें कि सरकार अपने घोषणा के अनुरूप प्रति एकड़ 21 क्विंटल समर्थन मूल्य एवं कृषि उन्नति योजना के तहत 31 सौ रूपए प्रति क्विंटल की भाव से धान खरीदी कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे