रायपुर

आधी रात मणिकंचन केंद्र और बाइक में आगजनी कर भागे,चाकू दिखा धमकी भी
25-Dec-2025 9:51 PM
आधी रात मणिकंचन केंद्र और बाइक में आगजनी कर भागे,चाकू दिखा धमकी भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 दिसंबर। खमतराई इलाकेमें देर रात आगजनी की घटना सामने आई है। मोहल्ले के उपद्रवी लडक़ों ने वहां स्थित मणिकंचन केंद्र और घर के सामने रखी बाइक में आग लगा दी। आगजनी का विरोध करने पर आरोपी ने अधेड़ महिला के साथ मारपीट की और बाद में चाकू दिखा कर जान से मारने की धमकी दी। लडक़े आगजनी के बाद मौके से फरार हो गए।

खमतराई पुलिस के मुताबिक जनता नेताम ने पुलिस को बताया कि वह कैलाश नगर डेरापारा, थाना खमतराई में रहती है। भिक्षावृत्ति कर अपना जीवन यापन करती है। उसका पुत्र अनुज नेताम अपने परिवार के साथ उसी के साथ  में रहता है और रोजी-मजदूरी का कार्य करता है।

23 की शाम 5 बजे काम से लौटने के बाद अनुज ने बाइक को घर के सामने खड़ा किया था। रात में खाना खाने के बाद सभी घर के अंदर सो गए। उसी रात तडक़े करीब 3 बजे नगर निगम बिरगांव के मणिकंचन केंद्र में आग लगने की आवाज सुनकर जनता ने बाहर निकलकर देखा तो मोहल्ले का रहने वाला नतीन उर्फ कबीर मरावी उनके घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगाकर भाग रहा था।

जिसका विरोध करने पर आरोपी ने हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। अपने पास रखे चाकू से हमला करने के लिए दौड़ाया। महिला ने अपने बेटे और बहू को आवाज देकर बुलाया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से पानी डालकर आग बुझाई । शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लडक़ों के खिलाफ 115(2),326()िकी धारा का अपराध दर्ज कर किया गया। पुलिस मामले में पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है।


अन्य पोस्ट