रायपुर

ठाकरे परिसर में अटलजी को साय-देव ने किया याद
25-Dec-2025 9:49 PM
ठाकरे परिसर में अटलजी को साय-देव ने किया याद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने गुरुवार को ठाकरे परिसर  के स्मृति मंदिर में पूर्व पीएम स्व. अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन मार्कंडेय, उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही,  कोषाध्यक्ष राम गर्ग, मंत्री जयंती पटेल, अमित साहू , प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, शताब्दी पांडेय, डॉ किरण बघेल, उज्जवल दीपक, आईटी संयोजक सुनील पिल्लई, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, संदीप शर्मा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, शहर अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट