रायपुर
डॉ. प्रियंका शुक्ला प्रतिनियुक्ति पर माय भारत की सीईओ नियुक्त
24-Dec-2025 9:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 दिसंबर। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अफसर डॉ. प्रियंका शुक्ला की नियुक्ति कर दी है। डा शुक्ला,माय भारत संगठन में सीईओ नियुक्त की गईं हैं। यह युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अधीन स्वायत्त निकाय है। डॉ. शुक्ला की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है। प्रियंका ने दो माह पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन दिया था। इसके साथ ही राज्य से एक और अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगी। प्रियंका इस समय पापुनि की एमडी, और समग्र शिक्षा में संचालक है। उन्हें कार्यमुक्त करने पर राज्य प्रशासन में एक छोटा फेरबदल संभव है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे