रायपुर

ला नीना की वजह से दिसंबर में तापमान गिरा
24-Dec-2025 9:19 PM
ला नीना की वजह से दिसंबर में तापमान गिरा

10 वर्षों में औसत तापमान 2 से 3 डिग्री गिरावट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 दिसंबर। गुजर रहा दिसंबर का महीना सबसे ठंडा रहा है। बीते 8-10 वर्ष की तुलना में इस बार औसत तापमान गिरा है। न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है उसी अनुपात में अधिकतम तापमान भी गिरा है। मौसम विज्ञानी ने इसका मुख्य कारण ला-नीना को बताया है। उनका कहना कि पश्चिमी विक्षोभ गुजर नहीं रहा है और गुजर रहा है तो प्रभावकारी नहीं है । यदि यही स्थिति रही तो जनवरी में भी कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। वैसे भी जनवरी में तापमान लोएस्ट मिनिमम रहता ही है।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर के लिए दिसंबर, वर्ष का अधिकतम ठंडा और शुष्क महीना है।  आकाश में सामान्यत: बादल रहित  होने की वजह से दिन अपेक्षाकृत गरम किंतु आरामदायक होते हैं।  पश्चिमी विक्षोभ का अर्थ है कि कम दबाव का क्षेत्र जो देश के उत्तरीय प्रांतों में पूर्व की ओर बढ़ते हैं। तथा इनसे उत्तरी भाग शीतकालीन वर्षा से प्रभावित होता है। आने वाली शुष्क ठंडी हवाएं देश के मध्य और उत्तरी भाग में शीतलहर की स्थिति पैदा करती है।  कभी-कभी बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवाती तूफ़ान की वजह से उत्तर से ठंडी हवाएं  देश के मध्य भाग में आ जाता हैं।  बहुत ही कम मौकों पर रायपुर शीतलहर से प्रभावित हुआ है।  इस माह का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस होता है।  इस माह की औसत वर्षा 6.9 मि.मि.  तथा वर्षा के दिनों की बाउमत संख्या 0.3 है।  इस महीने में सापेक्ष आद्रता 68-47 प्रतिशत तक है।  सतही सामान्यत: शांत होती हैं, अनुपातिक गति लगभग 2.5 किमी प्रति घंटा होती है।

 रायपुर इस माह तापमान:  अधिकतम अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस 2 दिसंबर 2015 दर्ज किया गया।  न्यूनतम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस 29 दिसम्बर 1902 दर्ज किया गया। अधिकतम कुल मासिक वर्षा 99 मि.मी.  सन 2021 दर्ज किया गया और 24 घंटे में मारवाडिक़ वर्षा 66.6 मि.मी.  29 दिसंबर 2021 को दर्ज किया गया।


अन्य पोस्ट