रायपुर
खमतराई ओवरब्रिज में स्कार्पियो धू धू कर जली
22-Dec-2025 10:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 दिसंबर। रविवार रात खमतराई ओवरब्रिज में एक बड़ा हादसा होने से बचा। एक चलती स्कार्पियों में भीषण आग लग गई। जो चंद मिनटों में धू धू कर जल गई। इसमें ड्राइवर समेत 4 लोग सवार थे। सभी ने कूदकर जान बचाई। बेमेतरा के विष्णु साहू अपने रिश्तेदार को डीकेएस अस्पताल में भर्ती कर वापस लौट रहे थे, तभी ओवरब्रिज पर यह हादसा हुआ। इस सूचना पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्कार्पियों जल चुकी थी। आग शार्ट सर्किट से लगना बताया गया है। खमतराई पुलिस जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


