रायपुर

14 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
21-Dec-2025 8:44 PM
14 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रायपुर, 21 दिसम्बर। राजधानी रायपुर में देवेन्द्र नगर पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14.357 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 43 हजार 570 रुपए को बरामद किया है।

देवेन्द्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से गांजा लेकर दो व्यक्ति रायपुर आ रहे हैं और वाल्टियर लाइन रेल्वे पटरी के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने सनमति केमिकल गोदाम के पीछे, त्रिमूर्ति नगर के पास दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अजय गड़पायले  निवासी नागपुर, महाराष्ट्र और दुर्जन निषाद निवासी सुपेला, भिलाई का होना बताया। तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग से सात पैकेट में 14.35 किलो गांजा बरामद किया गया।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट