रायपुर
बकाया कर वसूली, 6 व्यवसायिक परिसर सील
21-Dec-2025 8:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 दिसंबर। निगम अमले ने जोन 10 के वॉर्ड 50, 52, 53 एवं 56 में कई वर्षों से कर बकाया रखने वाले व्यावसायिक परिसरों पर कार्यवाही की गई है। नोटिस, डिमांड बिल एवं अंतिम सूचना के बावजूद कर का भुगतान न करने वाले 6 व्यावसायिक परिसरों में सील किया।इन परिसरों पर कुल ?50,72,839/- की राशि बकाया था। इसमें से ? 4,41,012/- का धनादेश मौके पर जमा किया गया। 3 बकायेदार दुकानदारों ने टैक्स जमा करने 2 दिवस का समय मांगा गया।
इस कार्रवाई में जोन 10 के सहायक राजस्व अधिकारी गौरीशंकर साहू, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सोनी एवं समस्त सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे