रायपुर

23 जनवरी को भारत न्यूजीलैंड के बीच नवा रायपुर में 20-20
21-Dec-2025 8:07 PM
23 जनवरी को भारत न्यूजीलैंड के बीच नवा रायपुर में 20-20

रायपुर, 21 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए नए साल की शुरुआत सुखद होने जा रही है। हारे जीते कोई भी, भारत और न्यूजीलैंड के बीच  5 मैचों की टी20 का  सीरीज का दूसरा मुकाबला नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।  यह मैच 23 जनवरी को खेला जाएगा। टी20 सीरीज की शुरुआत 21 जनवरी को नागपुर में पहले मुकाबले से होगी। इसके बाद 23 जनवरी को रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी, चौथा मुकाबला 28 जनवरी को विशाखापट्टनम, जबकि सीरीज का अंतिम और पांचवां टी20 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से  पहले यह सीरीज दोनों टीमों के लिए एक दूसरे की ताकत आजमाने का अवसर होगा।

इस मैदान पर दोनों टीमें 2023 में भिड़ चुकीं हैं जब वनडे मैच में भारत ने जीता दर्ज की थी। वहीं इस पिच पर अब तक दो मैच खेले गए हैं पिछले माह हुए दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया था। इसे देखते हुए न्यूजीलैंड की टीम वनडे का बदला लेने और भारत अपनी जीत बरकरार रखना चाहेगा।


अन्य पोस्ट