रायपुर

‘एल्सवेयर’ में गैंगवार, हमलावर फरार, टेक्नो पार्टी में हंगामा
21-Dec-2025 8:03 PM
‘एल्सवेयर’ में गैंगवार, हमलावर फरार, टेक्नो पार्टी में हंगामा

एफआईआर में मामूली धाराएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 दिसंबर। दो दिन पहले रेव पार्टी मना रहे 22 युवक युवतियों पर कार्रवाई के बाद बीती रात नया रायपुर के ऐलसवेयर होटल में चल रही टेक्नो पार्टी में हंगामा  बरपा।

 मंदिर हसौद पुलिस के अनुसार राहुल गवली गैंग ने पार्टी में मौजूद शुभम लेखवानी के साथ जमकर मारपीट की। घटना के दौरान आरोपी लाठी और डंडों का इस्तेमाल करते हुए गाडिय़ों को भी निशाना बनाते हुए तोडफ़ोड़ की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पार्टी का माहौल पहले तो सामान्य था, लेकिन अचानक कुछ लोग विवाद करने लगे और हिंसा भडक़ गई। मारपीट और तोडफ़ोड़ की यह घटना इतनी भयानक थी कि वहां मौजूद लोग घबरा गए और भागने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।  घटना के बाद शुभम लेखवानी और अन्य पार्टी में मौजूद लोगों ने मंदिर हसौद थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मारपीट, तोडफ़ोड़, धमकाने जैसी मामूली धाराएं लगाई है। इस घटना के वायरल वीडियो को देखने पर झूंड के झूंड युवक एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। घटना का मुख्य कारण सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है क्लब के गेट पर रास्ते से हटने की बात को लेकर विवाद  गैंगवार में तब्दील हो गया। लात घूसों का जमकर इस्तेमाल हुआ। इसी दौरान एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से शुभम पर हमला किया। घायल शुभम को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस पार्टी की अनुमति थी या नहीं यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है। इस पूरे घटना का उल्लेखनीय पहलू यह है कि पुलिस की पूरी टीम 112 के साथ तैनात थी। रविवार दोपहर को राहुल गवली, करणवीर सिंह और साथी फरार हैं।


अन्य पोस्ट