रायपुर

15 जिलों के लिए शीत लहर घने कोहरे का यलो अलर्ट
19-Dec-2025 9:11 PM
15 जिलों के लिए शीत लहर घने कोहरे का यलो अलर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 दिसंबर। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए छत्तीसगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 19 से 21 तारीख तक के यलो अलर्ट के अनुसार रायपुर, केसीजी, राजनांदगांव, दुर्ग, कवर्धा, बेमेतरा जिले के 1-2 इलाकों में शीत लहर चलेगी। इसी तरह से इन तीन दिनों के लिए जीपीएम, कोरिया, एमसीबी, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, कोरबा,. रायगढ़ और मुंगेली के लिए आरेंज अलर्ट जारी किए हैं। इस दौरान घने कोहरे की वजह से दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। रायपुर सहित कुछ शहरों में सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में आगामी 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट रद्द, यात्रियों का हंगामा

इधर एयर इंडिया ने रायपुर दिल्ली फ्लाइट को रद्द किया। ऐसा दिल्ली में घने कोहरे से दृश्यता (विजिबिलिटी) में कमी की वजह से बताया गया है। सफर के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों ने एयर इंडिया के चैकइन काउंटर पर जमकर हंगामा किया।

 यात्रियों का कहना फ्लाइट रद्द का मैसेज नहीं किया गया। वहीं एयर इंडिया कर्मी ने जारी करने की बात कहते रहे। सुबह की फ्लाइट के इन यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक उड़ान की भी व्यवस्था नहीं की गई।


अन्य पोस्ट