रायपुर
छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद की बैठक रविवार को
19-Dec-2025 9:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 दिसंसंबर। छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद की आवश्यक बैठक रविवार को सायं 4.00 बजे से प्रदेश कार्यालय शुक्ल भवन, बूढ़ापारा, रायपुर में रखी गई है। बैठक में 25 जनवरी को आशीर्वाद भवन, बैरन बाजार, रायपुर में संगठन के 25वें स्थापना वर्षगांठ पर प्रादेशिक सम्मेलन की तैयारी, संभागवार प्रभारियों की नियुक्ति पर चर्चा की जायेगी। बैठक में परिषद के संरक्षक पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल एवं महामंत्री रामअवतार देवांगन मुख्य रुप से उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्य, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ को आमंत्रित किया गया है। सभी के सुझावों पर विचार कर कार्यक्रम की रुपरेखा तय की जायेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे