रायपुर

रात की ट्रेनों में चोर उठाईगिर सक्रिय, जेवर-फोन रखा पर्स एसी कोच से पार
19-Dec-2025 9:07 PM
रात की ट्रेनों में चोर उठाईगिर सक्रिय, जेवर-फोन रखा पर्स एसी कोच से पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 दिसम्बर। रायपुर-महासमुंद के बीच रात्रिकालीन ट्रेनों में चोर उठाईगिर सक्रिय हो गए हैं। ये लोग ऐसी कोच को निशाना बना रहे हैं। इन घटनाओं से ट्रेनों में जीआरपी और आरपीएफ जवानों की गश्त पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। शुक्रवार तडक़े विशाखापत्तनम से रायपुर कोरबा आ रही लिंक एक्सप्रेस के कोच  बी-1 से एक महिला का पर्स चोरी कर लिया गया।इस पर्स में करीब 2.50 लाख रुपए की ज्वेलरी और मोबाइल फोन समेत अन्य चीजें शामिल थीं। रायपुर जीआरपी ने एफआईआर दर्ज कराई है।

श्रीनगर खमतराई निवासी भक्ति पटेल ट्रेन में विशाखापट्नम से रायपुर सफर कर रही थी। ट्रेन महासमुंद पहुंची इससे पहले देखा कि बर्थ में उनका पर्स नहीं है। इस पर्स में मंगलसूत्र और अंगूठी समेत अन्य सामान था। इनकी  कीमत करीब 2.50 लाख रुपए आंकी गई है। भक्ति पटेल के भाई ध्रुव पटेल  ने  रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जीआरपी ने इस मामले में शून्य में एफआईआर दर्ज कर महासमुंद पुलिस चौकी को जांच के लिए भेज दिया है।


अन्य पोस्ट